- जिले में 2049 हुए कोरोना एक्टिव पॉजिटिव
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शनिवार को जनपद में 205 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि 366 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 2049 हो गई है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में संक्रमितों मरीजों के रिकवरी वृद्धि हुई है। डीएम ने बताया कि शनिवार को जनपद में 205 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि रिकवर होने डिस्चार्ज किए जाने वाले मरीजों की संख्या 366 है।
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 2049 हो गई है। उन्होंने सभी से कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने, आवश्यक होने पर फेस मास्क लगाकर ही घर से निकलने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की।
दूसरी ओर, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने कहा कि जनपद में कुल 2049 केस एक्टिव है, जिसमें 1909 होमआइसोलेशन में है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती 84 मरीजों में से 80 मरीज आॅक्सीजन पर है, सभी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। डॉक्टर निरंतर विजिट करते रहते हैं।
रविवार को नगर पालिका में कोविड जांच शिविर
नगर पालिका शामली परिषद में रविवार की सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कोविड-19 जांच के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। पालिका कर्मचारी और अन्य लक्षण युक्त मरीज अपनी जांच करा सकते हैं।

