- ग्रामीणों ने बचाई जान, वन विभाग को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
गढ़ीपुख्ता: जंगल से भटककर गांव खेड़की में पहुंचे एक पहाड़ा को आवारों कुत्तों ने बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर पहाड़ा की जान बचाई। उपचार कराने के बाद वन विभाग को सौंप दिया।
क्षेत्र के गांव खेड़की में देर शाम एक पहाड़ा जंगल से रास्ता भटककर गांव पहुंच गया जहां उस पर आवारा घूमने वाले कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए तथा उन्होंने कुत्तों को लाठियां फटकार कर दौड़ा दिया।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी गांव प्रधान मोहन को दी। ग्राम प्रधान मोहन ने पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी तथा घायल पहाडा का उपचार कराया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे तथा पहाड़ा को अपने कब्जे में ले लिया।
इस दौरान इसरार, कमल, अफसर खान, फिरोज खान, सतपाल आदि ग्रमीण मौजूद रहे।

