- बिनौली थाने का निरीक्षण करने पहुचें थे एडीजी
जनवाणी सम्वाददाता |
बिनौली: अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल शनिवार को अचानक बिनौली थाने का निरीक्षण करने पहुचें। निरीक्षण के दौरान थाने पर महिला हैल्प डेस्क लगी न होने व रजिस्टर देरी से दिखाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल निरीक्षण के लिये जैसे ही बिनौली थाने में पहुचें तो सबसे पहले उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला आरक्षी सुनीता से जानकारी ली तथा कोरोना हेल्प डेस्क पर अपनी जांच भी कराई। उन्होंने प्रतिदिन पुलिसकर्मियों की जांच व कोविड वैक्सीन लगी होने व न होने की जानकारी भी रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये चलाई गयी मुहिम महिला हैल्प डेस्क थाने में लगी नही मिली।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को महिला शिकायत सम्बंधित रजिस्टर दिखाने के निर्देश दिए तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया काफी देर तक रजिस्टर की तलाश की गई करीब 20 मिंट बाद पुलिसकर्मी उन्हें रजिस्टर दिखा पाये जिसमें सभी पुरानी शिकायते अंकित थी इस माह की एक भी शिकायत अंकित नही थी।
इस पर उन्होंने एसपी अभिषेक सिंह, सीओ अनुज मिश्रा, इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह से नाराजगी जताई और प्रतिदिन महिला हेल्प डेस्क लगाकर रजिस्टर में महिलाओं की शिकायत अंकित कर उस पर कार्यवाही व निस्तारण करने का विवरण चस्पा करने के निर्देश देकर चले गये।

