Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बाछौड़ में पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

  • घायल बदमाश के खिलाफ हरियाणा और बागपत में पहले दर्ज़ हैं मुकदमे

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली थाना क्षेत्र के बाछौड़ रोड ईंट भट्ठे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे घेर लिया। वह पुलिस पर फायर करने लगा तो पुलिस ने भी जवाब में कार्यवाही की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

शनिवार को थाना छपरौली पुलिस क्षेत्र के बाछौड़ रोड ईंट भट्टे के पास चैकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार एक युवक पहुंचा। उसे रोकने का प्रयास किया तो भाग लिया। उसे घेर लिया तो बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जबाव में गोली चलाई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश अक्षय उर्फ मोन्टू पुत्र सतीश निवासी ग्राम अहेड़ा थाना बागपत है। इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक बाइक मिली। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छ्परौली थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश छ्परौली थाने से हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। वही इसके खिलाफ सोनीपत के कुंडली थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img