Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: नूपुर वर्मा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम की ओर से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसमें नगर निगम के द्वारा आज रुड़की के वार्ड सलेमपुर राजपूताना, सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र, आवास विकास, रामनगर मे अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि निगम द्वारा डेंगू की बीमारी से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पत्रक वितरित कर वार्डवासियों को अवगत कराया गया तथा इससे बचाव की सावधानियां बताई गई। नगर निगम रुड़की की डेंगू हंटर्स टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों डेंगू के लारवा की पहचान व बचाव के विषय में अवगत कराते हुए बताया गया की डेंगू का मच्छर हमेशा साफ खड़े पानी में होता है, डेंगू का लारवा पानी में 90 डिग्री पर खड़ा रहता है।

इससे बचने के लिए हमें यह करना है कि अपने घरों व आसपास किसी भी पात्र में पानी को एकत्र ना होने दें साथ ही घरों में मौजूद गमलों, फ्रिज की ट्रे, कूलर, छतों पर पक्षियों के पानी पीने के पात्र, छतों पर कोई अन्य ऐसा पात्र जिसमें पानी एकत्र हो सकता है उसको उल्टा करके रखे, टायर अन्य कोई ऐसी जगह जहां पानी एकत्र हो सकता हो उसको साफ रखें कोशिश करें हर तीसरे दिन कहीं पर भी जमा साफ पानी को साफ कर दे जिससे डेंगू का लारवा आपके घर में आसपास में ना हो सके।

डेंगू का मच्छर हमेशा दिन के समय में काटता है इसलिए पूरे शरीर को ढक कर रखें, उन्होंने कहा कि एक ओर जहां नगर में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है, हमें सतर्कता बरत इस पानी को जमा नहीं होने देना है एवं साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना है तभी डेंगू जैसी बीमारी से बचा जा सकेगा। नगर निगम कि डेंगू हंटर्स टीम द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग कर अभियान को चलाया जा रहा है, नगर निगम की डेंगू हंटर्स टीम से अभिनव, शुभम, अंतरिक्ष, रजत, अवधेश, अजय, विशाल, गौतम द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img