Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

छात्रों के भविष्य को लेकर विधायक आदेश चौहान ने दिए मुख्यमंत्री को सुझाव

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: हरिद्वार के रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सिडकुल ,बीएचईएल हरिद्वार सहित उत्तराखंड के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिस कर रहे छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित कराने या अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराने के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर इस विषय से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

रानीपुर विधायक अध्यक्ष चौहान ने कहा कि सिडकुल, बीएचईएल सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिस करने वाले आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग के छात्रों की परीक्षा ना होने के कारण उन्हें एनसीवीटी प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पा रही है जिस कारण इन सभी छात्र-छात्राओं के सम्मुख गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। क्योंकि जब तक इनको प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा तब तक यह छात्र- छात्राएं नौकरी के लिए कहीं निजी वह सरकारी संस्थानों में आवेदन नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री को विधायक आदेश ने हाई स्कूल की तरह ही इन छात्रों छात्राओं को उत्तीर्ण मानकर प्रमाण पत्र जारी करने या कोरोना की एसओपी के अनुसार परीक्षा आयोजित करा कर प्रमाण पत्र जारी करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय कौशल विकास मंत्री भारत सरकार से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक आदेश चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के विषय में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img