Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

आरुषि निशंक ने भेजी राहत सामग्री, सांसद प्रतिनिधि ने मंत्री और डीएम को सौंपी

  • आरुषि उत्तराखंड की बेटी है और मां की सेवा के लिए समर्पित है: ओमप्रकाश जमदग्नि
  • कठिन समय में स्पर्श गँगा परिवार आगे बढ़कर पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है
  • सतपाल महाराज ने स्पर्श गंगा की जनसेवा कार्यो की सराहना की

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक की पुत्री आरुषि निशंक ने भेजी राहत सामग्री, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने पर्यटन मंत्री व जिलाधिकारी को सौंपी। सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष की तरह ही उत्तराखंड भी कोरोना महामारी से लड़ रहा है कहीं खाद्य सामग्री की कमी है, तो कहीं दवाइयों की, कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं बेड उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में स्पर्श गँगा परिवार आगे बढ़कर पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है। स्पर्श गँगा की सहसंस्थापक आरुषि निशंक ने संदीप अग्रवाल फाउंडेशन के साथ उत्तराखंड में कोविड-19 राहत अभियान शुरू किया जिसके तहत हरिद्वार में राहत सामग्री स्पर्श गँगा के माध्यम केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कर कमलों द्वारा जिलाधिकारी सी. रविशंकर को भेंट की गई।

बता दें की आरुषि निशंक एक अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, फिल्म निर्माता, स्पर्श गँगा की सह संस्थापक और अन्य कई अनेक प्रतिभाओं की धनी है आरुषि पिछले 2 साल से उत्तराखंड में कोविड-19 के राहत प्रयासों के लिए संचालित होने वाली योजनाओं में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और जिलाधिकारी सी. रविसंकर को राहत सामग्री सौंपने में सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, स्पर्श गंगा की समन्वयक रीता चमोली, प्रभारी सरोज डिमरी आदि  शामिल रहे।

सौंपी गई राहत सामग्री में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पी पी किट, डिजिटल थर्मामीटर, ऑक्सीजन, विटामिन सी टैबलेट्स में 200 से 500 मेडिकल किट शामिल है। सतपाल महाराज ने स्पर्श गंगा की जनसेवा कार्यो की सराहना की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि कुछ संसाधन जिलाधिकारी को सीधे तौर पर भेंट किये जाएँगे कुछ अंदरूनी भागों में बांटे जाएंगे। आरुषि निशंक और उनकी टीम ने बेहतर इलाज के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है इससे अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा रही है।

आरुषि उत्तराखंड की बेटी है और मां की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि आरुषि ने कहा है कि वह आगे भी पूरा प्रयास करती रहेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधाएं पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम में आशु चौधरी, मनु रावत, पुनीत, प्रतिभा, रेणु शर्मा, रजनी वर्मा, रीमा, गुप्ता, राजेश लखेड़ा, रजनीश सहगल, उमेश पाठक सहित स्पर्श गंगा की पूरी टीम ने भाग लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img