Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कर्नल अस्पताल के संचालक पर मुकदमा दर्ज

  • बिना अनुमति के अस्पताल में कोरोना मरीजों का उपचार करने के मामले में की गई कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: बिना अनुमति के अस्पताल में कोरोना मरीजों का उपचार करने के मामले में कर्नल अस्पताल के संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

डीएम सी रविशंकर ने 29 मई को जेएम तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मोहम्मदपुर के पास चल रहे कर्नल अस्पताल में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि कर्नल अस्पताल के चिकित्सक अदनान मसूद की ओर से बिना अनुमति के कोरोना मरीजों का उपचार किया जा रहा था।

स्वास्थ्य टीम को जांच में 24 मरीजों के इलाज से संबंधित पत्र भी मिले थे। बताया गया कि इस दौरान 31 मरीजों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए थे। टीम ने छापेमारी के दौरान पाया कि अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की कोई व्यवस्था नहीं थी।

अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों के लिए भी सुरक्षा के मानकों में लापरवाही बरती गई थी। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस शाक्य की तहरीर पर कर्नल अस्पताल के संचालक डॉ. अदनान मसूद के खिलाफ सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img