जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: कस्बा टीकरी में देवकल्याण व नरेश पुत्रगण सत्यापाल के बीच अपनी मां कांति के हिस्से की जमीन को बंटवारे के लिए विवाद चल रहा था। लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ था।

गुरूवार की रात्रि दोनों भाईयों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद देवकल्याण ने मकान की दूसरी मंजिल पर बिस्तर पर लेटे हुए नरेश को दो गोली मारी थी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी देवकल्याण से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।

