- सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह ने कंपनी सचिव के आरोपों को बताया झूठ का पुलिंदा
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि स्मार्ट सिटी की कंपनी सचिव पूजा वर्मा के कारण स्मार्ट सिटी को काफी नुकसान पहुंचा है। कंपनी सचिव की लापरवाही और अपने दायित्वों के प्रति गंभीर न होने के कारण सहारनपुर स्मार्ट सिटी की रैंकिंग 62 स्थान से गिरकर 92वें स्थान पर पहुंच गयी है।

उन्होंने कहा कि अपनी नौकरी बचाने के लिए एक सोची समझी पेशबंदी करते हुए कंपनी सचिव पूजा स्मार्ट सिटी अधिकारियों पर मनघड़ंत आरोप लगा रही है और दबाव बनाने के लिए हर तरह का फंडा अपना रही है।

