जनवाणी संवाददाता |
बडगांव: गेंहू तौल कराने को लेकर किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। किसान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र राणा ने आज भूख हड़ताल शुरू कर दी है। धरनारत किसानों का कहना है कि क्रय केन्द्र प्रभारी व एम डी किसानों को दूसरे सेंटरों पर गेंहू बेचने को बरगला रहे हैं जबकि समिति के टीन शैड मे खरीदे गये गेंहू को लगाने की जगह है।सोमवार को तौल चालू होने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त की जायेगी।

