जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने दिल्ली मार्ग स्थित जगदम्बा हॉस्पिटल में पोस्ट कोविड सेंटर का उदघाटन किया।
राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस पोस्ट कोविड़ सेंटर पर उन लोगों को मदद दी जाएगी जिनको कोरोना से उबरने के बाद किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या आ रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से महामारी के इस दौर में जनता के साथ है। इसके बाद सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियो की बैठक में उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की जानकारी भी दी।

