Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी के बिगड़े बोले- ॐ कहने से शक्तिशाली नहीं होगा योग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनिया भर में आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी अलग-अलग जगह कोरोना नियमों को पालन करते हुए योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने योग को लेकर ॐ और अल्लाह का जिक्र किया, तो योगगुरु बाबा रामदेव ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि सबको सन्मति दे भगवान।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट, ”ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।”

कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी के इस ट्वीट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके एक नई बहस छेड़ दी है। सिंघवी के ट्वीट को लेकर एक चैनल से बातचीत करते हुए योग गुरु रामदेव ने प्रतिक्रिया दी। रामदेव ने कहा कि ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान।

उन्होंने कहा कि अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही है, ऐसे में ॐ बोलने में दिक्कत क्या है, लेकिन हम किसी को भी खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं। रामदेव ने कहा कि इन सभी को भी योग करना चाहिए, फिर इन सभी को एक ही परमात्मा दिखेगा।

आपको बता दें कि दुनिया भर में आज सातवां योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत की अगुवाई के बाद ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में आज योग से जुड़े कई का कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि कोरोना काल में योग लोगों का सुरक्षाकवच बन गया है। साथ ही पीएम मोदी ने एम-योगा एप लॉन्च करने की बात कही, जिसमें दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में योग को सीखने का मौका मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img