Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सौरभ और मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सौरभ चौधरी और मनु भाकर की भारतीय जोड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सौरभ और मनु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से स्वर्ण पदक से चूक गई। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ही अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की जोड़ी कांस्य पदक के मुकाबले में गोलनौश सेबघाटोलाही और जावाद फोरोघी की ईरानी जोड़ी से 7-17 से हार गई। लेकिन, भारतीय राइफल निशानेबाजों के लिए 10 मीटर एयर मिश्रित स्पर्धा में दिन खराब रहा।

दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं। इलावेनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी दूसरे क्वालीफिकेशन दौर में पहुंची जिसमें वे 416.1 अंक के कुल स्कोर से छठे स्थान पर रहे। अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी पहले क्वालीफाइंग की बाधा पार नहीं कर सकीं और 15वें स्थान पर हीं। सौरभ और मनु के रजत पदक से भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में तीन पदक जीत लिए हैं।

इन दोनों निशानेबाजों ने पहले एक-एक कांस्य पदक जीते थे। सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शुरूआती दिन कांस्य पदक जीता था। वहीं मनु भाकर, यशस्विनी और राही सरनोबत की पिस्टल महिला टीम ने दूसरे दिन कांसा जीता था। टोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img