जनवाणी संवाददाता |
कैराना: विद्युत विभाग की टीम ने सुबह के समय बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
गुरुवार की सुबस करीब 5 बजे अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश के आदेशानुसार एसडीओ अतुल यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने गांव खुरगान में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने करीब 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
जिस पर टीम ने वीडियोग्राफी करते हुए कैबिल काटकर जब्त कर लिए। सुबह के समय विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरो के खिलाफ चलाये गये अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।
एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
टीम में अवर अभियंता भानु प्रताप, राहुल कुमार, सुरजीत कुमार, स्टाफ कंवर चौधरी, सादिक, प्रवेज, लियाकत आदि शामिल रहे।

