जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौरीपुर मोड़ से एक केंटर में क्रूरता पूर्वक भरे गए 26 पशु मुक्त कराये। पुलिस ने दो पशु तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। उनके नाम इस्तमाल निवासी संगरूर(पंजाब) तथा इमरान निवासी भौराकला (मुजफ्फरनगर) बताये गए हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

