Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री दौरा: प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला बुधवार को पूरा दिन तैयारी में जुटा रहा, क्योंकि गुरूवार को दौरे को देखते हुए वह किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। एडीजी व मंडलायुक्त ने सिसाना गांव के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधूरे कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए। उसके बाद डीएम ने सरूरपुर अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां बनने वाली प्रस्तावित लैब की भूमि को देखकर इसकी जानकारी जुटायी। वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित सिसाना गांव में हाइवे के दोनों तरफ भरे पानी को एडीएम व अन्य अधिकारी निकलवाने में लगे रहे, ताकि यहां मुख्यमंत्री को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img