जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के और करीब पहुंच गई है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से पटखनी दी।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल दागे।
Alexa, please play Chak De India 🇮🇳🎶#IndiaKaGame #HaiTayyar #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/Kx6dd54fLt
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 1, 2021
भारत की जीत के साथ ही अब सेमी फाइनलिस्ट का नाम भी तय हो गया है। भारत को जहां बेल्जियम से चुनौती मिलेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी आमने-सामने होंगे।

