मुख्य संवाददाता |
बागपत: बागपत चीनी मिल के अतिथि गृह के जीर्णोद्धार का लोकार्पण कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मिल को अक्टूबर माह में चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पेराई सत्र की शुरुआत समय से की जाए। मिल की सभी तैयारियां पहले ही कर ली जाएं।

बागपत चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बागपत चीनी मिल के अतिथि गृह के जीर्णाद्धार का लोकार्पण कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुआ। लोकार्पण गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने राज्य मंत्री सुरेश पासी, अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय आर भुसरेड्डी की उपस्थिति में हुआ।

