Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कंगना सोना मोहापात्रा ने कंगना रनैत पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जानिए

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने जहां कंगना का समर्थन किया तो वहीं कई उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। इसी बीच सोना महापात्रा ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत पर एकबार फिर निशाना साधा है।

कंगना ने पिछले दिनों ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर भी कई सेलेब्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है। एक बार फिर सोना मोहपात्रा ने कंगना पर हमला बोल दिया है।

हाल ही में कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न स्टार बता दिया था और उनके इस बयान को लेकर सोना ने कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने कंगना पर किसी की मौत का फायदा उठाने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘किसी को माफिया बताना, सस्ती कॉपी कहना, सॉफ्ट पार्न स्टार बता देना। किसी की मौत का इस्तेमाल कर लोगों की नजरों मे मसीहा बनने का ये असफल प्रयास है। ऐसा कर तुम हिंदू धर्म को बढ़ावा नहीं दे पाओगी। बल्कि एक खराब उदाहरण पेश करोगी।

कुछ ही दिनों पहले कंगना ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘मैं लड़ाकू इंसान की तरह लग सकती हूं, लेकिन ये सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि लड़ाई की शुरुआत मैंने कभी नहीं की है। अगर कोई यह साबित कर दें तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी। मैंने कोई भी लड़ाई शुरू नहीं की, लेकिन खत्म जरूर की है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपको लड़ने की चुनौती दें तो उसे कभी मना न करें।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...
spot_imgspot_img