Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

सरकार की नीतियों से बर्बाद हो जाएंगे युवा: सीमा

  • सपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
  • कहा, युवाओं से रोजगार छीनने की नीति पर काम कर रही है भाजपा सरकार

मुख्य संवाददाता |

बागपत: सपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं से रोजगार छीनने की नीति पर काम कर रही है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें बेरोजगारी की राह पर ले जा रही है। किसानों के खिलाफ कानून बनाने में जुटी है। किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय उनकी आय को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है।

सपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने शुक्रवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि यहां की जनता को बेरोजगारी दिवस भी मनाना पड़ गया है। क्योंकि सरकार की नीतियों से रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। रोजगार देने की बजाय युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है।

54 6

सत्ता की कुर्सी पाने के लिए भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने का सपना दिखाया था। युवाओं को नौकरी देने के वादे को सरकार बनने के बाद भाजपा भूल गई है। आज युवा नौकरी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। कोरोना काल में करोड़ों युवाओं की नौकरी चली गई, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। सरकारी क्षेत्रों पांच साल तक संविदा पर नौकरी करने का नियम तय किया जा रहा है, जोकि युवा विरोधी है।

युवाओं का इससे शोषण बढ़ेगा। महिलाओं को नौकरी के नाम पर प्रताड़ित किया जाएगा। पांच साल तक महिलाओं को बेहद कठिन दौर में नौकरी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान को भाजपा भूल गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

महिलाओं के साथ आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की बेहद दुर्दशा है। किसानों को दोगुनी आय का सपना दिखाया था, लेकिन अब किसानों की जो आय है उसे ही खत्म करने में सरकार लगी है। कृषि यंत्रों पर टैक्स का बोझ डाल दिया गया। तीन अध्यादेश जारी कर दिए गए, जिन्हें कानून का रूप देने की तैयारी की जा रही है।

यह अध्यादेश किसानों के हित में नहीं है, लेकिन सरकार इन्हें किसानों पर थोपने जा रही है। किसान इनका विरोध कर रहे हैं तो उन पर लाठियां चलाई जाती है। डॉ. सीमा यादव ने कहा कि किसान आज अपनी आवाज भी नहीं उठा सकता है। विपक्षी दल अगर जनता की आवाज उठाते हैं तो उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। सरकार के खिलाफ जो भी बोलता है उसे दबाने का प्रयास होता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img