Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

शराब के खेल में सफेदपोश शामिल: अजय कुमार लल्लू

  • चमरावल गांव में शराब से छह लोगों की मौत का शांत नहीं हो रहा मामला
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अचानक चमरावल गांव पहुंचे
  • मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना, डीएम व एसपी पर कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल

मुख्य संवाददाता |

बागपत/रटौल: चमरावल गांव में शराब पीने से छह लोगों की मौत पर कांग्रेस भाजपा को घेरने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चमरावल गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के खेल में सफेदपोश, सत्ताधारी लोग शामिल हैं।

इतना बड़ा कांड हो गया और जिले के डीएम व एसपी तक को सस्पेंड नहीं किया गया। छोटे लोगों पर कार्रवाई कर सरकार खानापूर्ति कर रही है, जबकि बड़े माफिया सरकार का संरक्षण पाकर जहर बांटने के खेल को खेल रहे हैं।

पिछले सप्ताह चमरावल गांव में छह लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों व परिजनों ने शराब से मौत का आरोप लगाया था। जिसके बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया था।

कांग्रेस भी मामले को उठाने में आगे आ गई थी और पीड़ितों के साथ खड़ी हो गई थी। पिछले सप्ताह कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल गांव में पहुंचा था, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। प्रतिनिधि मंडल ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी थी।

57 6

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अचानक से गांव पहुंच गए। हालांकि कांग्रेस नेताओं को पहले ही कार्यक्रम का पता था, लेकिन पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगने दी और वह चमरावल गांव दलबल के साथ पहुंच गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मृतकों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिया कि कांग्रेस उनकी आवाज को उठाने में कसर नहीं छोड़ेगी।

सड़क से संसद तक उनकी आवाज को उठाया जाएगा और सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। जहरीली शराब से छह लोगों की मौत हो गई और सरकार ने आर्थिक मदद तक नहीं की।

58 7

मृतकों के परिजनों को न्याय देने की बजाय उनकी आवाज को दबाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों ने जैसी उन्हें जानकारी दी है उससे तो यही प्रतीत होता है कि इस पूरे प्रकरण के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है। परिजनों पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया है।

आखिर यह किसके इशारे पर किया गया? क्यों सख्त कार्रवाई नहीं की गई? मुकदमा तक क्यों दर्ज नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से मौत पर लापरवाही की जा रही है। इस खेल में काफी बड़े बड़े लोग शामिल हैं। आजमगढ़, सहारनपुर, मऊ, कानपुर, कुशीनगर सहित तमाम जगहों पर ऐसी घटनाएं पिछले दिनों हो चुकी है।

सदन में जब उन्होंने सरकार से इस पर सवाल किया था तो जवाब दिया था कि इसकी रोकथाम की जाएगी, लेकिन सरकार इसकी रोकथाम करने में फेल साबित हो रही है।

जहरीली शराब से मरने वालों का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया। महज दो का ही कराया गया, जबकि उनकी रिपोर्ट पर भी परिजन सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस खेल में सरकार व सत्ता के सफेदपोश लोग शामिल हैं।

आखिर वह कौन सी वजह है जो परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है? हरियाणा से यहां बड़े पैमाने पर शराब आती है, लेकिन उस पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। बड़े माफियाओं की बजाय छोटे लोगों पर कार्रवाई की जाती है।

बड़े माफियाओं को सरकार का संरक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना होगा कि आखिर किसके इशारे पर यह जहर बेचा जा रहा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी और मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद नहीं मिली तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। उनके साथ पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक व प्रभारी महामंत्री वीरेंद्र गुड्डू भी रहे। इनके अलावा जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी, सत्यपाल पथौलिया, डॉ. राजीव सैन, कमलेश गजाला, बेगराज, जियाउल श्योराण, डॉ. नरेंद्र, खुर्शीद, शाहनवाज, अख्तर चौधरी, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

डीएम व एसपी सस्पेंड क्यों नहीं ?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर तमाम आरोप लगाए और यह भी सवाल उठाया कि आखिर अभी तक डीएम व एसपी को सस्पेंड क्यों नहीं किया गया? सरकार लापरवाही क्यों नहीं मान रही है? जहरीली शराब बेचने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? उन्होंने कहा कि सरकार को जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी।

किसानों के साथ हुआ धोखा: अजय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हाल में लाए गए तीन अध्यादेशों पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ धोखा है। यह विधेयक कॉरपोरेट को लाभ पहुंचाने की मंशा से लाया गया है। इससे छोटे किसान पूरी तरह से बर्बाद होंगे और जमा खोरों का राज होगा। किसानों को फसलों का जो उचित दाम मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाएगा। फसल को औने-पौने दामों में बेचना पड़ेगा। कांग्रेस इस मामले के खिलाफ जल्द ही सड़कों पर उतरेगी और किसानों की आवाज को बुलंद करेगी।

रात्रि में ही पहुंच गए थे नेता

कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की भनक पुलिस-प्रशासन को नहीं लगने दी, क्योंकि पुलिस-प्रशासन पहले ही रोकने का प्रयास कर चुका है। पश्चिमी जोन के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी रात्रि में ही चमरावल गांव पहुंच गए थे। शुक्रवार की सुबह सेवादल के जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह एडवोकेट व प्रदेश महामंत्री वकील अहमद चार मोटर साइकिल लेकर सुराना पुल पर पहुंच गए थे और वहां से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गांव पहुंचे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img