Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों का संसद से विजय चौक तक मार्च

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक की ओर मार्च किया। इस मार्च में राहुल गांधी भी शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि संसद का सत्र समाप्त हो गया है। जहां तक देश के 60 फीसदी हिस्से का सवाल है, संसद का कोई सत्र नहीं हुआ है। 60 फीसदी देश की आवाज को कुचला गया, अपमानित किया गया और कल राज्यसभा में सांसदों को शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई गई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक लगातार जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img