- जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श
- हिंदू भाइयों से भी की गई को-एजुकेशन का विरोध करने की अपील
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: जमीयत उलेमा-ए-हिंद (अरशद गुट) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में को-एजुकेशन के दुष्प्रभाव के कारण मुस्लिम अभिभावकों से अपने बच्चों को इस से रोकने का आहवान किया गया। साथ ही तहजीब और संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू भाइयों से भी इसका विरोध करने की अपील की गई।
सोमवार को दिल्ली स्थित जमीयत मुख्यालय पर आयोजित हुई बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षित बनाना बेहद जरूरी है। लेकिन सहशिक्षा के दुष्प्रभाव से नौजवानों को बचाने के लिए जरूरी है कि लडकें और लड़कियों को अलग अलग शिक्षा दिलाई जाए।

