Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अभिनेत्री कंगना रणौत को मिला बॉम्बे हाईकोर्ट से करारा झटका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से करारा झटका मिला है। दरअसल उनके खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज किया था। इस मामले को रद्द करने की याचिका कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे जिसके बाद गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने टीवी पर इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने जावेद अख्तर पर कई सारे आरोप लगाए थे।

इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ नवंबर 2020 में मानहानि का केस दर्ज किया था। वहीं मजिस्ट्रेट ने 1 मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था जहां 25 मार्च को कंगना को जमानत मिल गई थी।

वहीं कंगना ने आपराधिक मानहानि की शिकायत रद्द करने की कोर्ट से मांग करते हुए याचिका दायर की थी जिस पर जावेद अख्तर ने कोर्ट से इस याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया था।अख्तर ने दावा किया था कि कंगना के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

अख्तर के वकील एनके भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नियमों का पालन करते हुए कंगना के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं अब कोर्ट ने कंगना की याचिका खारिज कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img