Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

ईपीई पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव सरफाबाद के निकट एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइड़र से टकरा गई। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक की जेब से मिले लाइसेंस व आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त राजस्थान के जनपद अलवर के मालवीयनगर निवासी मनीष कुमार मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

38 7

मनीष कुमार मीणा गाजियाबाद में ग्रामीण अंचल बैंक में नौकरी करता है और बच्चों के साथ गाजियाबरद में ही रहता है। बताया गया है कि दो दिन पूर्व वह अपने गांव गया था। शनिवार को दोपहर वह आई 10 कार से
अपने गांव से गाजियाबाद जा रहा था।

इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गांव सरफाबाद के निकट नवोदय स्कूल के सामने कार का टायर पेंचर हो जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइड़र से जा टकराई और पलट गई। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक का शव कार से निकल कर काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क किनारे ले जाकर मृतक की तलाशी ली । उसकी जेब से मिले ड्राईविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान मनीष मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी भेज दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img