जनवाणी संवाददाता |
नगीना: कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों द्वारा 20 सितंबर को विद्युत वितरण खंड नगीना के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन देकर कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी 18 हजार मासिक करने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को विभाग की नीतियों के अनुरूप मसट्रोल व्यवस्था के अंतर्गत समायोजित करने, कार्य के दौरान घायल हुए कर्मचारियों का समुचित उपचार कराने व उपचार अवधि का वेतन दिये जाने, आदि समस्याओं की मांग की गई थी तथा मांगे पूरी न होने पर 23 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। गुरुवार को मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने विद्युत उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अरुण जैन 8273212139

