Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

दाल, अनाज, गुड़ और चीनी में घटबढ़

न्यूज एजेंसी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद बीते स्पताह स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल 512 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता हो गया वहीं उठाव सुस्त रहने से दाल, अनाज, गुड़ और चीनी में घटबढ़ देखी गई।

तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 11 रिंगिट की मामूली बढ़त लेकर 5161 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। साथ ही दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.68 सेंट चढ़कर सप्ताहांत पर 62.04 सेंट प्रति पाउंड रहा।

वैश्विक बाजारों की तेजी के बावजूद बीते सप्ताह घरेलू बाजार में खाद्य तेलों के भाव में नरमी रही। सप्ताहांत पर पाम ऑयल 512 रुपये, सोया रिफाइंड 439 रुपये, वनस्पति तेल 439 रुपये, सरसों तेल 220 रुपये और सूरजमुखी तेल 220 रुपये प्रति क्विंटल उतर गये। हालांकि मूंगफली तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 20146 रुपये, मूंगफली तेल 17948 रुपये, सूरजमुखी तेल 17143 रुपये, सोया रिफाइंड 15385 रुपये, पाम ऑयल 12747 रुपये और वनस्पति तेल 14919 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img