Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

सफाई कर्मचारी की पिटाई से तनाव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में सांप्रदायिक माहौल खराब होते होते बचा। शनिवार को दूसरे समुदाय के युवक ने जाति सूचक शब्द के साथ अपशब्द सफज्ञई बोलते हुए सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। कर्मचारी के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र होते देख आरोपित मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने लेकर आ गई। आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूर्वा शेखलाल निवासी मोहित पुत्र रजनीश नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। शनिवार सुबह मोहित कोतवाली थाना क्षेत्र के पोदीवाड़ा स्थित महमूद नगर में सफाई कर रहा था। आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाले मेहताब पुत्र करीमुद्दीन ने जाति सूचक शब्द बोलते हुए मोहित से अभद्रता की, जिस वजह से उनमे कहासुनी हो गई।

इतने में मेहताब ने मोहित की डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। एकत्र हुए लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसकों देखकर मेहताब फरार हो गया। घटना के बाद सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों को शांत किया और तत्काल मेहताब को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। कैलाश चंदोला ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं दोबारा हुई तो र्इंट से र्इंट बजा दी जाएगी।

मुकदमा दर्ज होने तक हड़ताल पर रहे 3000 सफाई कर्मचारी

मेरठ: सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की और शहर की सफाई व्यवस्था कई घंटे तक चौपट रखी। सफाई व्यवस्था आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सुचारू रूप से शुरू हुई।

संगठन के महामंत्री कैलाश चंदौला ने बताया कि सफाई कर्मचारी मोहित के साथ मारपीट किये जाने पर सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में हंगामा किया और इस दौरान करीब 3000 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे और पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट कर दी।

सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने और उसे जेल भेजे जाने के बाद ही सफाई कार्य शुरू किया। प्रदर्शन करने वालों में टीसी मनोठिया, नरेश वेद, अजय चिंदलिया, नितिन मेहरोल, पंकज चंडालिया, अनिल जिनवाल, शिवकुमार, कपिल, विनोद चंदोला, मनोज, ज्योति, एसएस सुनील, रजनीश टांक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img