Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या करेंगे राहुल गांधी?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल के एक समूह के लिए दिवाली रात्रिभोज का आयोजन किया। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले क्या करेंगे।

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो  ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक मिनट के वीडियो में उनके एक मेहमान ने राहुल गांधी से पूछा कि यदि आप हमारे प्रधान मंत्री बनते ही तो पहला सरकारी आदेश क्या देंगे? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा।

07 5

राहुल गांधी से दूसरा सवाल पूछे जाने पर कि वह अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे, उन्होंने कहा, अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को क्या सिखाएंगे, तो मैं कहूंगा- नम्रता, क्योंकि विनम्रता से आपको समझ मिलती है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर अपने मेहमानों के साथ छोले भटूरे खाने के बारे में भी बात की। वीडियो में उपस्थित लोगों में से एक सहभागी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के किसानों के आंदोलन के समर्थन की सराहना की। कहा, यह आंदोलन वास्तव में लोगों के साथ आपकी एकता को दर्शा रहा था।

वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और आए हुए सभी मेहमानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं के साथ गाते हुए भी देखा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img