Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

स्वदेशी जागरण मंच ने लघु उद्योग इकाई संचालकों को सम्मानित किया

  • स्वदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर दिया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में नगर के अग्रसैन भवन में दत्तोपंत ठेंगडी स्वदेशी स्वावलंबन सम्मान के अंतर्गत अर्थ एवं रोजगार सर्जक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लघु उद्योग इकाई संचालकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक अनिल लुहारी और मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय परिषद् सदस्य कुश पूरी रहे। मुख्य अतिथि अनिल लुहारी ने कहा कि हमे विदेशी सामानों को खरीदारी बंद कर स्वदेशी उत्पादों को प्रयोग मे लाना होगा जिससे कि हमारे देश का पैसा विदेश में नहीं जाएगा।

क्योंकि हम जितना भी विदेशी समान खरीदेंगे, वो सारा धन विदेश में जाता है और फिर हमारे देश की सीमा पर होने कायराना हमले नहीं हो पायेगे। इसलिए हमे खुद को आत्मनिभरबनाने के लिए विदेशी सामान का बहिष्कार करना होगा और स्वदेशी उत्पाद को बढावा देना होगा।

साथ ही मुख्य वक्ता कुश पूरी ने कहा कि हमे अपने लघु और मध्यम वर्ग के उद्योगों को भी विकसित करना होगा, जिससे हमारे क्षेत्र मे बनने वाले कृषि उद्योगों को भी एक दिशा मिलेगी और व्यापार को भी उन्नति के क्षेत्र में योगदान मिलेगा।

जनपद के लघु उद्योग निमार्ता और मध्य उद्योग व्यापरियों जैसे मानक पेट्रोकेम, शीतल आइरन फाउंडरी, शंकर नमकीन भंडार, महेंद्र इंडस्ट्रीज, लक्ष्मी किचन वेयर, जैन बजाज, ज्योति उद्योग, सुदर्शन एग्रो इंडस्ट्रीज, अनिल इंडस्ट्रीज आदि व्यापारियों को पटका पहनाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक संदीप बड़ौली और अध्यक्षता दिनेश शर्मा ने की। इस मौके पर मनोज जौहडी, नितिन गोस्वामी, अरविंद कुमार भोला, अजय नरवाल, रकम सोलंकी, विकास शर्मा, वरुण तोमर, अंकित लपराणा, अर्जुन भागीरथ आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img