जनवाणी सवांददाता |
नहटौर: पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सालों से जर्जर हालत में पहुंच चुकी मुख्य बाजार में स्थित पुलिस चौकी व हल्दौर चौराहे पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर बनी चौकी का भी निरीक्षण किया।उन्होंने शीघ्र दोनों चौकियों को दुरुस्त कराने की बात कही है।
नहटौर में पुलिस अधीक्षक डाॅ धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। पैदल मार्च थाने से शुरू होकर मुख्य बाजार, तिरग्रान, नया बाजार, सराय जोखा, धर्मशाला, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा, जोशियान से होता हुआ वापस थाने पर आकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान एसपी मुख्य बाजार में स्थित मोहल्ला सब्जी मंडी स्थित पुलिस चौकी पर भी पहुंचे।
उन्होंने जर्जर हालत में पहुंच चुकी पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी को दुरुस्त कराया जाएगा। पहले की तरह से ही चौकी अस्तित्व में आ जाएंगी। पुलिस ने गश्त के दौरान लोगों से शांति का माहौल स्थापित करने की अपील की गई।
इसके बाद वह हल्दौर चौराहा पर स्थित चेक पोस्ट पर पंहुचे। वहां जर्जर हालत में पड़ी चौकी का भी निरीक्षण किया। इस चौकी का टीनशेड केई दिनों से गिरा पड़ा हुआ है। उन्होंने चौकी का निरीक्षण किया और कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह को शीघ्र उसे बनवाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात वह झालू चौराहे पर पहुचे और उन्होंने वहां पर भी एक नई चौकी बनवाने के निर्देश दिए है। एसपी ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू की गई है।
किसी को भी अशांति नही फैलाने दी जाएगी। इस मौके पर सीओ धामपुर अजय अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, एसएसआई रामचन्द्र सिंह, एसआई रामेश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह, श्यामपाल सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, पुष्पेन्द्र सिंह आदि भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

