Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सीडीएस जनरल रावत समेत 13 जांबाजों को दी जाएगी अंतिम विदाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीडीएस बिपिन रावत का आज करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर साढ़े नौ बजे पंचतत्व में विलीन होंगे।

ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अंतिम विदाई दी। इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने भी बरार स्क्वायर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बरार स्क्वायर में लाया गया ब्रिगेडियर लिड्डर का पार्थिव शरीर

ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में लाया गया है। सेना के अधिकारी उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।

हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 सैन्य कर्मियों को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। करीब साढ़े नौ बजे ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। उनका शरीर बेस अस्पताल से बाहर लाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img