Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

आवास विकास परिषद: स्कीम 11 पकड़ेगी रफ्तार

कमिश्नर के आदेश किसानों से वार्ता कर दिया जायेगा मुआवजा

अभी तक सिर्फ हो पाया पुल का निर्माण, नहीं बन पाया मार्ग


ऋषिपाल सिंह |

मेरठ: आवास विकास परिषद पिछले 12 सालों से जागृति विहार एक्सटेंशन योजना पर कार्य कर रहा है, लेकिन योजना अभी तक कुछ विवादों के चलते पूरी नहीं हो पा रही है, लेकिन अब इसमें तेजी से कार्यों को गति देने का कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां किसानों को प्लॉट दिये जाने और बढ़े हुए प्रतिकर को दिये जाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है तो वहीं अब स्कीम 11 को हापुड़ रोड से जोड़ने पर भी कार्य किया जा रहा है। यहां जिन किसानों ने अपनी जमीन नहीं दी थी अब उनकी जमीन लेने के लिये भी कार्य किया जायेगा। इस संबंध में कमिश्नर ने भी आवास विकास को निर्देश दिये हैं।

बता दें कि वर्ष 2009 में आवास विकास परिषद ओर से जागृति विहार एक्सटेशन स्कीम 11 के लिये किसानों से जमीन एक्वायर की गई थी। इसमें आवास विकास ने घोसीपुर, काजीपुर, हाजीपुर, सरायकाजी, शेरगढ़ी समेत कई गांवों के किसानों की जमीन एक्वायर की थी।

उस समये ज्यादातर सभी किसानों की ओर से तय मुआवजे के आधार पर अपनी जमीन दे दी गई थी। जिसके बाद आवास विकास की ओर से इस स्कीम में कार्य किया गया। यहां आवास विकास की ओर से हजारों की संख्या में फ्लैट और भूखंड निकाले हैं। इनमें से भूखंड एक भी खाली नहीं है सभी के अलॉटमेंट होने हैं इसके लिये काफी संख्या में आवेदन भी आये हैं। फ्लैटों की बात की जाये तो यहां हजारों की संख्या में आवास विकास ने फ्लैट भी बनाये थे।

जिसमें लोगों ने खूब आवेदन किया, लेकिन अभी किसानों की चली आ रही मांगे पूरी न होने के कारण अभी लोगों को यहां जमीनों पर कब्जा नहीं मिल पाया, लेकिन अब आवास विकास ने इसे लेकर कार्य शुरू कर दिया है। जो किसान पहले मुआवजा ले चुके हैं उन्हें प्लॉट दिये जाने की तैयारी है और उनका बढ़ा हुआ प्रतिकर भी दिया जाना है जिसका प्रस्ताव मुख्यालय जा चुका है।

अब आवास विकास ने योजना के रुके कार्य पूरे करने का भी कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, आवास विकास परिषद, एससी, राजीव कुमार का कहना है कि कमिश्नर के आदेश हैं कि जल्द ही योजना के सभी कार्य पूरे किये जाएं। रिंग रोड का अधूरा पड़ा कार्य पूरा किया जायेगा।

जिन किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया है। उनसे वार्ता कर उन्हें मुआवजा दिया जायेगा। जो तय हुआ था उसी आधार पर मुआवजा दिया जायेगा। अगर किसान नहीं मानते हैं तो शासन स्तर पर इस पर कार्रवाई की जायेगी। शासन के निर्देश हैं कि जल्द से जल्द रिंग रोड का कार्य पूरा किया जाये।

पुल बने, सड़क बनाने का कार्य भी होगा शुरू

इस स्कीम को गढ़ रोड से जोड़ने वाले मार्ग का कार्य पूरा हो चुका है। यहां 40 फीट चौड़ा डिवाइडर रोड बनकर तैयार है। अब इस योजना को हापुड़ रोड तक जोड़ने के लिये भी तेजी से कार्य शुरू होगा। काजीपुर और घोसीपुर के पास दो जगहों पर पुल बनकर तैयार है, लेकिन यहां किसानों ने अपनी जमीन आवास विकास को उस समय में नहीं दी थी। तय मुआवजे पर किसान जमीन देने को तैयार नहीं थे।

जिस कारण आवास विकास ने यहां पुल का निर्माण तो करा दिया था, लेकिन यहां पुल के दोनों ओर रिंग रोड का कार्य नहीं हुआ था। अब आवास विकास ने यहां जिन किसानों ने जमीन नहीं दी थी उनसे वार्ता की तैयारी की है। किसानों ने से तय मुआवजे के आधार पर उनकी जमीन ली जायेगी। शासन इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने को तैयार नहीं है। जल्द ही आवास विकास इसे लेकर कार्य शुरू करेगा।

रिंग रोड का कार्य पूरा होते ही योजना को लगेंगे पंख

यह दो पुल ही ऐसे हैं जहां रिंग रोड का निर्माण अधूरा है। आवास विकास इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है। प्रदेश सरकार के भी निर्देश हैं कि योजना के कार्य जल्द पूरे किये जाएं। इसे लेकर प्रशासन भी गंभीर है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने इस संबंध में आवास विकास अधिकारियों को निर्देश भी जारी किये हैं। जल्द ही अगर यहां मार्ग दोनों जगहों पर बनकर तैयार हो जाता है तो यहां तेजी के साथ विकास होगा और इसके दोनों ओर एमडीए की योजनाओं में भी विकास तेजी से होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img