Friday, August 21, 2026
- Advertisement -

मोदी को ओमिक्रॉन की टेंशन, अफसरों संग कल करेंगे बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 221 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं।

ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

जर्मनी ने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने के लिए नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने कहा कि ये नए प्रतिबंध संपूर्ण लॉकडाउन की तरह नहीं है लेकिन टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी शारीरिक दूरी अनिवार्य होगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं आखिर सरकार कब कराएगी बूस्टर डोज उपलब्ध।

आंध्र प्रदेश में एक 39 वर्षीय महिला जो केन्या से चेन्नई आई थी और फिर तिरुपति की यात्रा की वह 12 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया फिर जांच के बाद वह ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गईं। हालांकि उसके परिवार के सदस्यों ने नकारात्मक परीक्षण किया है।

सिंगापुर सरकार के निर्देश के बाद, सिंगापुर एयरलाइंस में 23 दिसंबर 2021 से 20 जनवरी 2022 के बीच सिंगापुर में सभी वैक्सीनेटेड ट्रैवल लेन (VTL) उड़ानों में नई बुकिंग नहीं हो सकेगी।

देश में बढ़ती ओमिक्रॉन की रफ्तार ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पीएम मोदी गुरुवार को कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

महाराष्ट्र में आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। लेकिन इससे पहले सभी विधायक, विधानसभा स्टाफ, पुलिस और कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई जिसमें आठ पुलिसकर्मी और मंत्रालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि हुई थी जिसमें एक इलाज कर रहे डॉक्टर भी नए वैरिएंट से संक्रमित हो गए।

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल और आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने बताया कि फरवरी में ओमिक्रॉन के मामले चरम पर होंगे। दोनों वैज्ञानिकों ने अपने सूत्र मॉडल के अध्ययन के अनुसार बताया कि फरवरी में 1.5 से 1.8 लाख रोजाना मामले आ सकते हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि एक महीना के भीतर यह कम भी हो जाएगा। साथ ही अनुमानों से संकेत मिलता है कि अप्रैल तक मामले काफी कम हो जाएंगे और मई तक ये गिरकर वर्तमान स्तर पर पहुंच जाएंगे।

केंद्र सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों को सतर्क किया है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखा है कि डेल्टा के अलावा ओमिक्रॉन देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गया है। इसे काबू करने के लिए सख्ती से राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को आगे आना होगा। सख्त कदम उठाने होंगे। उन्हें टेस्ट, ट्रैक व सर्विलांस ,कंटेनमेंट जोन और नाइट कर्फ्यू की नीति अपनानी होगी।

देश में कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 221 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है।

अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले, जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

NPSC Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर के 27 पदों पर भर्ती

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img