Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पंजीठ के आगे एनएच 709 एडी पर बनेगा फुट ओवर ब्रिज

  • पांय दिन से आधा दर्जन गांवों के किसान धरने पर बैठे थे

जनवाणी संवाददाता |

भाजपा नेता अनिल चौहान के प्रयासों से फुट ओवर ब्रिज जनवाणी संवाददाता, कैराना जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। वहीं पानीपत रोड पर यमुना पुल से पहले पुल को निर्माण कार्य 90 प्रतिशत तक पुरा हो चुका है जबकि पांच दिन पहले पंजीठ, रामडा, हैदरपुर, मामौर, बुच्चाखेडी आदि गांवों के किसान व ग्रामीण मवी के पास धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने अंडरपास का कार्य रूकवा दिया था।

ग्रामीणों व किसानों की मांग है कि तीव्र घूम पर पुल बनाया जा रहा है। जबकि पंजीठ चौराहे के पास कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल पंजीठ, पुलिस चौकी व कई गांवों में जाने वाले रास्ते होने के कारण पुल का निर्माण व अंडरपास पंजीठ के पास होना चाहिए था। ग्रामीणों के धरने के कारण पिछले पांच दिन से पुल का कार्य बंद पड़ा है। दूसरी ओर, ​​भाजपा नेता अनिल चौहान ने एनएच के अधिकारियों के सामने ग्रामीणों की समस्याएं रखी।

जिस पर मंगलवार शाम भाजपा नेता अनिल चौहान व हाईवे का निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने मवी के पास धरनास्थल पर पहुंचकर धरना दे रहे किसानों से बात की। जिसके बाद नेशनल हाईवे आॅथारिटी द्वारा पंजीठ के आगे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इस मामले में नेशनल हाईवे आॅथारिटी के अधिकृत अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए गांव पंजीठ के आगे सड़क पैदल पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज स्वीकृत किया गया है। जिसका कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही, किसानों की बुग्गी, ट्रैक्टर- ट्राली व छोटे वाहनों के लिए भी व्यवस्था करायी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img