- महिलाएं ऋण लेकर वापस करती हैं लेकिन कारोबारी ऋण लेकर भाग जाते हैं
जनवाणी ब्यूरो |
मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 14वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि में बढ़ रही लड़कियों की तादाद और उनके द्वारा जीते जा रहे गोल्ड मेडल की सराहना की। महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह में लिए गए लोन को वापस करने पर सराहना की।

देश के कुछ बड़े कारोबारी द्वारा लिए गए देश के लोन को वापस ना करने पर तंज कसते हुए कहां की महिलाएं वापस कर देती हैं, लेकिन रोग ऋण लेने के बाद देश से ही भाग गए हैं। उन्होंने वेस्ट यूपी में कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि यहां के किसान देश के विकास में भागीदार हो सकते हैं।

इसलिए वेस्ट यूपी के किसान आगे बढ़कर कृषि के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। बुलंदशहर की महिला कृष्णा यादव का जिक्र करते हुए कहा कि इस महिला को काम करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी मगर, इस महिला में अचार बनाने का कारोबार शुरू किया जिसके बाद इसमें अपना नाम रोशन कर दिया।

