जनवाणी संवाददाता |
शामली: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला एवं बाबू जवान इंटर कॉलेज खंद्रावली का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर आवश्यक सभा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार की शाम को डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने ने दोनों मतदान केंद्रो पर फर्नीचर, रैम्प, बिजली, पानी, टॉयलेट आदि के अलावा नई वोट अथवा जो वोट कट गई है, उनकी भी जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम-एसपी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत कांधला थाने पर भी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान चुनावी प्रक्रिया को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए अराजकता करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर, एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित थानाध्यक्ष को दिए। इस अवसर पर एसडीएम शामली बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम कैराना संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

