Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

विद्यार्थियों को रिपोर्ट लेखन के प्रस्तावना व आवश्यकता के बारे में बताया

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: कृष्णा इंस्टीटयूट आफ पॉलीटेक्निक बिजनौर में रिपोर्ट लेखन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेनिमार का शुभारंभ इंस्टीटयूट संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, चेयरमैन मनोज कुमार, प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार, मुख्य अतिथि कृष्णा कॉलेज आफ साइंस एण्ड इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर की प्राचार्या डा. सीमा शर्मा तथा कृष्णा इंस्टीटयूट, बिजनौर के प्रशासनिक अधिकारी डा. हरवीर चौधरी, पॉलीटेक्निक प्राचार्य डा. राजीव अरोड़ा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पॉलीटेक्निक प्रवक्ता मोनिका शर्मा ने किया। प्राचार्या डा. सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को रिपोर्ट लेखन के प्रस्तावना, आवश्यकता के महत्व के विषय में बताया कि विद्यार्थी जीवन में कक्षा अध्यापन के साथ-साथ इंडस्ट्री टेनिंग की महत्ता है। उन्होंने बताया कि ज्ञान होने के साथ-साथ ज्ञान को प्रस्तुत करना आना भी चाहिए।

चाहे वह मौखिक रुप में हो या लिखित रुप में। प्रशासनिक अधिकारी डा. हरवीर चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पुस्तकों के साथ-साथ सीखने पर भी बल देना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन पॉलीटेक्निक प्राचार्य डा. राजीव अरोड़ा के मार्गदर्शन में हुआ।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img