जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंर्तगत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के 51 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेरठ कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनीता मलिक द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तनेजा, महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता और प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह ने फलदार पौधे रोपित किए। कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा समाज में अपनी सेवाएं निरंतर दी जा रहीं हैं।
जिससे युवाओं का कार्य करने के प्रति उत्साह अलग ही दिखता है। डॉ. राम कुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में भी स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं देकर हम सभी का सम्मान बढ़ाया है।
प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय की शान है। स्वयंसेवकों द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान अतुल्य हैं। डॉ. अनीता मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक शुभम जोगी, नैमिष पांडेय, अभिनव कुमार आदि उपस्थित रहे।

