Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर भारत का शिकंजा

  • मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल फेल

जनवाणी न्यूज |

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन (मंगलवार) भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कस लिया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं।

उसने अफ्रीकी टीम पर 146 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। पहली पारी के शतकवीर केएल राहुल पांच और नाइट वॉचमैन शार्दुल ठाकुर चार रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल चार रन बनाकर मार्को जानेसन की गेंद पर  विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक को कैच थमा बैठे। अब मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की नजर बड़ी बढ़त हासिल कर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाने की होगी।

इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 197 रनों पर समेट दिया। उसे पहली पारी के आधार पर 130 रनों की बढ़त मिली। टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजों की बात करें तो टेंबा बावुमा ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 34 रन और कगिसो रबाडा ने 25 रनों की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका के लिए बवुमा, डीकॉक और रबाडा के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। डीन एल्गर ने एक, एडेन मार्कराम ने 13, कीगन पीटरसन ने 15, रसी वान डर डुसेन ने तीन, वियान मूल्डर ने 12, मार्को जानेसन ने 19 और केशव महाराज ने 12 रन बनाए। लुंगी एनगिडी खाता खोले बगैर नाबाद रहे।

शमी ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड

शमी ने अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए। वे सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शमी ने 200 विकेट के लिए 9896 गेंद लिए। अश्विन को इसके लिए 10248 गेंद लगे थे। कपिल देव ने 11066 और रविंद्र जडेजा ने 11989 गेंदों पर अपने 200 विकेट पूरे किए थे।

शमी इसके अलावा जहीर खान और ईशांत शर्मा से आगे निकल गए। वे सबसे कम टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। शमी का ये 55वां टेस्ट है। उनसे आगे कपिल देव (50 टेस्ट) और जवागल श्रीनाथ (54 टेस्ट) हैं। शमी ने जहीर (63 मैच) और ईशांत (63 मैच) को पीछे छोड़ा।

केएल राहुल तीसरे दिन सबसे पहले हुए आउट

इससे पहले भारतीय टीम तीसरे दिन अपने पहले दिन के प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही। पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया की पारी तीसरे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका था। तीसरे दिन केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे भारत की पारी को आगे बढ़ाने के लिए उतरे। दोनों ने स्कोर में सिर्फ चार रन ही जोड़ सके थे कि राहुल आउट हो गए। 123 रन के निजी स्कोर पर कगिसो रबाडा ने उन्हें क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया। राहुल ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की।

अजिंक्य रहाणे नहीं लगा सके अर्धशतक

राहुल के आउट होने के बाद रहाणे भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 48 रन की पारी खेली। खराब फॉर्म में चल रहे रहाणे से प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। वे पहले दिन के अपने स्कोर में सिर्फ आठ रन ही जोड़ सके। रहाणे को लुंगी एनगिडी ने डीकॉक के हाथों कैच कराया। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। वे रबाडा का शिकार बने।

बल्लेबाजी में फेल रहे पंत और शार्दुल

भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत से एक विस्फोटक पारी की उम्मीद टीम इंडिया को थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। पंत आठ रन बनाकर एनगिडी का शिकार बन गए। उनके बाद शार्दुल ठाकुर चार रन बनाकर रबाडा की गेंद पर पवेलियन लौटे। एनगिडी ने मोहम्मद शमी (आठ रन) और मार्को जानेसन ने जसप्रीत बुमराह (14 रन) को आउट कर भारत की पारी को समेट दिया।

21 7

रबाडा और एनगिडी ने मिलकर लिए नौ विकेट

तीसरे दिन भारत की पारी को देखें तो 81 मिनट में आखिरी सात बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 55 रन ही और जोड़ पाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और युवा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने कातिलाना गेंदबाजी की। एनगिडी ने 71 रन देकर छह विकेट झटके। रबाडा ने 72 रन पर तीन विकेट लिए। मार्को जानेसन को एक सफलता मिली।

22 6

एनगिडी ने दूसरी बार सेंचुरियन में बरपाया कहर

एनगिडी ने लगातार दूसरी बार सेंचुरियन पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। पिछली सीरीज में भी उन्होंने कहर बरपाया था। एनगिडी ने 2017-18 में सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए मैच में भारत के खिलाफ 39 रन देकर छह विकेट झटके थे। इस साल दूसरी बार एनगिडी ने दो बार किसी पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रॉस आइसलेट में 19 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img