Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

गुंडाराज फ्री देने वाले अब बिजली फ्री देने की बात कर रहे: सुरेश खन्ना

  • “जब सत्ता में थी सपा तो बिजली ही नही दी, अब फ्री बिजली की बात बेमानी है”

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: गुंडाराज फ्री देने वाले अब बिजली फ्री देने की बात कर रहे हैं। सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आने वाले हैं तो सपाध्यक्ष अखिलेश यादव रोजाना जनता से एक झूठा वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश जब पांच साल सत्ता में रहे तो उन्होंने जनता और किसानों को बिजली फ्री क्यों नहीं दी।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चालीस साल कांग्रेस रही, बसपा रही, तीन बार सपा ने भी शासन किया। तब इन दलों ने फ्री बिजली नहीं दी। अखिलेश तो पांच साल पहले तक थे, फ्री तो छोड़िये बिजली ही नही दे पाए ।

सुरेश खन्ना ने कहा कि चुनाव आते ही ये सभी दल अब जनता को झूठे वादे से बरगलाना चाहते हैं। लेकिन जनता सब जानती है। जनता के बीच में झूठ का ढोल पीटने वालों की विश्वसनीयता शून्य है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सरकार में जनता को केवल फ्री में गुंडाराज दे सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री ने कहा यही नहीं अखिलेश ने राममंदिर बनाने के भी दावे करने शुरू कर दिए हैं। जबकि सबको पता है कि रामभक्तों पर गोली सपा ने ही चलवाई थी। आने वाले समय में सपा के झूठ का ढोल फिर फटने वाला है। उन्होंने टिप्पणी की कि हिन्दू बनने के लिए भी अखिलेश बहुत बेकरार हैं।

वह अब राममंदिर बनाने की बात कह रहे हैं। क्या वह भूल गए जब रामसेवकों पर सपा की सरकार में गोली चलाकर एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए रामभक्तों को मारने का काम किया था। लाल टोपी वालों को इस बार जोर का झटका लगने वाला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img