Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

कार्ड धारकों को कम चने दिए जाने को लेकर हंगामा

  • ग्रामीणों ने की थाने पर लिखित शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: राशन डीलरों द्वारा सरकार की लाख कोशिशों और फटकार के बाद भी गरीबों के निवाले पर डाका डाला जा रहा है। सरकार की ओर से दो किलो चना दिए जाने के आदेश के बाद भी डीलर हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसा ही मामला रोहटा के जंगठी गांव में सामने आया। जहां राशन धारकों को डीलर ने दबंगई दिखाते हुए दो किलो चने की जगह मात्र 900 ग्राम चना थमा दिया गया। इसे लेकर राशन कार्ड धारकों ने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि राशन डीलर की थाने पर लिखित में शिकायत भी की।

प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बाद पर अफसरों के बार-बार फटकार के बाद भी जिले के राशन डीलर सुधारने का कतई नाम नहीं ले रहे हैं। राशन की कालाबाजारी जमकर की जा रही है और डीलर गरीबों के निवाले पर डाका डालने से नहीं चूक रहे हैं। सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को सितंबर माह में 2 किलो चने दिए जाने के आदेश थे।

रोहटा ब्लॉक के जंगेठी गांव में देखने को मिला। डूंगर गांव ग्रामीणों ने एक थाने पर लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि डूंगर गांव में राशन की डीलर की दुकान है, लेकिन काफी दिनों से निलंबन के चलते यहां के डीलर की जगह जंगेठी गांव का डीलर रवि डूंगर गांव के लोगों को राशन का वितरण कर रहा है।

डूंगर के ग्रामीणों ने थाने पर दिये एक शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि डीलर ने सरकार की ओर से दिए जाने वाले 2 किलो चने की जगह मात्र 900 ग्राम चने राशन कार्ड धारकों को थमा दिए। इस बाबत राशन कार्ड धारकों का आरोप है कि जो विरोध जताया तो डीलर दबंगई और हनक पर उतर आया।

इसे लेकर वहां न सिर्फ हंगामा हुआ बल्कि लोगों ने डीलर को सबक सिखाने के नियत से अफसरों को फोन भी किये लेकिन, अफसरों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पर पहुंचे वहां भी हंगामा किया और डीलर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

हालांकि इस संबंध में इंस्पेक्टर ने हंगामा कर रहे राशन कार्ड धारकों को तर्क दिया कि यह काम उनका नहीं आपूर्ति विभाग के अफसरों का है।जिसके बाद ग्रामीण परेशान होकर लौट गये। हंगामा करने वाले ग्रामीणों में मुख्य रूप से विकास, भूरे, महेंद्र, अशोक, प्रिंस व यीशू आदि रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img