Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शासनादेश के अनुसार ही दुकानों का आवंटन किया जाए: डीएम

  • दिव्यांग पेंशन से व राशन से वंचित ना रहे सरकार की मुख्य प्राथमिकता, पात्र गरीब व्यक्ति का ना हो अहित 

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में राशन की रिक्त दुकानों को लेकर शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि राशन की दुकानों का आवंटन शासनादेश के अनुपालन में ही किया जाए।

उन्होंने कहा प्रथम प्राथमिकता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राशन की दुकान मानक अनुसार आवंटित की जाए, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल कम से कम होनी चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने ने कहा राशन की दुकानों का आवंटन शासनादेश के अनुपालन में ही किया जाए। 30 सितंबर तक राशन की सभी दुकानों का प्रस्ताव हो जाने चाहिए। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि ऐसे गांव में अवश्य भरमण कर लिया जाए जहां स्वयं सहायता समूह को राशन की दुकानों में पात्रता रखा जाएगा। उन्होंने कहा गांव में किसी भी हाल में विवाद नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत रिक्त उचित दर दुकानों के सापेक्ष नई दुकानों के आवंटन में स्वंय सहायता समूह को प्राथमिकता प्रदान किए जाने के कड़े निर्देश दिए। कहा थ्री स्टेट दुकानों की चेकिंग प्रभावी तरीके से की जाए जिसमें एसडीएम, डीएसओ, डिप्टी आरएमओ रहे। खंड विकास अधिकारी प्रत्येक माह छह दुकानों का निरीक्षण करेंगे। एसडीएम प्रत्येक दुकान का निरीक्षण अवश्य करते रहे।

नोडल अधिकारी की निगरानी में राशन वितरण गांव की उचित राशन की दुकानों पर वितरण होना चाहिए। उन्होंने कहा 46 न्याय पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारियों को भी सत्यापन करने के लिए ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। राशन की जो कालाबाजारी करता पाया जाए उसकी जगह दुकान पर नहीं सलाखों के पीछे होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कोई भी दिव्यांग पात्र व्यक्ति पात्र गृहस्थी कार्ड से छूटना नहीं चाहिए और अनावश्यक रूप से उसका नाम नहीं काटा जाए गरीब आदमी का राशन कार्ड से नाम काटने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा दिव्यांगों का प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनाए जाएं दिव्यांग को हर हाल में सरकार की मंशा अनुसार पेंशन व राशन अवश्य दिया जाए।

इससे कोई भी व्यक्ति नहीं छूटना चाहिए पात्र गरीब व्यक्ति का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पात्र व्यक्ति के घर तक राशन अवश्य पहुंचे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, एसडीएम बागपत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img