Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

डग्गामार वाहनों के संचालन से बिफरे थ्री व्हीलर चालक, प्रदर्शन

  • नगीना चौराहा, आरएसएस तिराहा, शीला टाकीज पर कुछ मुंशियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: धामपुर-स्योहारा रोड विक्रम संचालकों ने बिना परमिट के मार्ग पर सरपट दौड़ रहे डग्गामार वाहन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि पुलिस के नाम पर कुछ सत्ताधारी नेताओं से संरक्षण प्राप्त मुंशियों द्वारा मोटी रकम वसूल की जा रही है। जिससे चालकों में रोष बना है। उन्होंने सीओ से कार्रवाई की मांग को लेकर तीन सूत्रीय एक ज्ञापन सौंपा।

विक्रम चालकों ने शनिवार को सीओ कार्यालय के बाहर एकत्र होकर मुरादाबाद मार्ग पर अवैध रुप से चल रहे डग्गा मार वाहनों पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। चालक धर्मा, संतराम सिंह, रमेश सिंह, लोकेंद्र सैनी, अजय कुमार आदि ने बताया कि वह कई वर्षों से धामपुर से स्योहारा तक विक्रम चलाकर अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। लेकिन मार्ग पर चलने वाले डग्गारमार वाहन तेजगति व लापरवाही से सड़क पर सरपट दौड़ रहे हैं, जो आए दिन हादसों का सबब बने हैं।

इतना ही नहीं नगीना चौराहा पर लगने वाले जाम का सबब भी बने हैं। उक्त वाहनों का ना ही तो किसी सवारी का परमिट हैं और नहीं टैक्स आदि के कागजात। इतना ही नहीं कुछ सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में चार पांच मुंशी थ्री व्हीलर चालकों से पुलिस के नाम पर अवैध रुप से वसूली भी करने में लगे है। कोई इंकार करता है तो ये लोग उसके साथ मारपीट कर, उसका वाहन सहित चालान कराने तक की धमकी देते हें।

जबकि सभी थ्री व्हीलर चालक कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सभी सवारी परमिट व टैक्स आदि सरकार देकर अपने वाहनों को चला रहे हैं। उन्होने सीओ से डग्गा मार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने, थ्री व्हीलरों से की जा रही अवैध रुप से वसूली पर तत्काल प्रभाव रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में शमीम अहमद, अनीस अहमद, फुरकान अहमद, नफीस अहमद, इकरार, कमाल, गोतम, मोनू सिंह, सुहैल, सुमित, सुभाष, योगेंद्र, जाकिर, महेंद्र, चंदन, फिरोज आदि शामिल रहे। उधर सीओ अजय अग्रवाल ने मामले की जांच कर आरोपिों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img