जनवाणी संवाददाता|
मुजफ्फरनगर: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मोरना के मृतक दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल के परिवार से भेट कर दोनों बेटियों के पालन पोषण के लिए एक लाख 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही प्रशासन से मृतक अनुज कर्णवाल के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की गई।
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सर्वप्रथम प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए की सहायता एवं मृतक अनुज कर्णवाल की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।
इस जघन्य हत्याकांड को लेकर जनपद एवं प्रदेश के दवा व्यापारी आक्रोशित हैं अगर हत्यारे शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार न हुए तो कैमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, संजय गुप्ता, सतीश तायल, संजीव वर्मा, राजेश जुनेजा आदि मौजूद रहे।

