Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

एटीएम बदल कर ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

  • दो दिन पूर्व मिर्दगान निवासी युवक से ठगे के 25 हजार

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले तीन शातिर ठगों को पुलिस ने गिफ्तार किया है। ठगों के कब्जे से एक चोरी की बाइक चार फर्जी एटीएम कार्ड और तीन अवैध चाकू के साथ एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने तीनों शातिर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क जेल भज दिया है।

कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी आरिफ पुत्र साजिद दो दिन पूर्व कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। इसी बीच दो अज्ञात युवकों ने आरिफ का एटीएम बदलकर 25 हजार रुपये निकालने के बाद फरार हो गए थे।

शनिवार को पुलिस ने कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह धोखाधड़ी से एटीएम बदलकर रुपये निकालते है। दो युवक एटीएम के अंदर रुपये निकालने वाले आदमी को बातों में फंसाकर एटीएम बदल लेते है और रुपये निकालकर फरार हो जाते है।

पुलिस ने पकडे गए तीनों ठगों के कब्जे से चार फर्जी एटीएम, तीन मोबाइल, एक चोरी की बाइक, तीन अवैध चाकू और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में पकडे गए तीनों ठगों ने अपने नाम विक्की पुत्र ओमपाल, विक्रांत पुत्र दिनेश व अरूण पुत्र ओमपाल निवासी गांव बलवाखेडी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर बताए है।

पुलिस ने तीनों ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img