Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस का रुख कर रही ऊर्जावान युवा बिग्रेड: वैभव गर्ग

  • सपन-विक्रांत यूथ बिग्रेड के जिला-शहर संयोजक बने

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कांग्रेस सेवा दल ने शामली जनपद में यूथ ब्रिगेड के जिला एवं शहर संयोजक मनोनीत किए हैं। शुक्रवार की देर शाम को दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शामली शहर के मोहल्ला लाजपतराय में कांग्रेस पार्टी की एक मीटिंग में कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय महासचिव वैभव गर्ग ने दो ऊर्जावान युवाओं के संगठन से जुड़ने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा जिला संयोजक सपन मोहन मित्तल मौजूदा नगर पालिका सभासद है वहीं शहर संयोजक विक्रांत भार्गव भी शहर के प्रतिष्ठित टैक्स कंसल्टेंट हैं। इस प्रकार से शिक्षित युवाओं को पार्टी ने आगे लाने का कार्य किया है। जिस प्रकार से आज युवा रोजगार के लिए चिंतित और परेशान है, निश्चित तौर पर नए युवा साथी अपने क्षेत्र में युवाओं की समस्या को आवाज देने का कार्य करेंगे।

पार्टी ने इनकी योग्यता को पैमाना मानते हुए इन्हें यह जिम्मेदारी दी है और पूरा यकीन जताया की इनके नेतृत्व में जिले भर के युवा पार्टी से जुड़ेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम लाल शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सभा का संचालन विनोद अत्री द्वारा किया गया। सेवादल जिला संयोजक धर्मेंद्र कांबोज ने सपन मोहन मित्तल व विक्रांत भार्गव को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहरध्यक्ष अनुज गौतम, सेवादल सदस्य रमेश मराठा, पुनीत शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, महिपाल शर्मा, राजीव वशिष्ठ, अनिल बंसल, भोरी लाल अग्रवाल, गौरव शर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, निशांत भार्गव अरुण तोमर, आकाश वर्मा, अंकुर मालिक, लवी शर्मा, सुशील सैनी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img