जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी चार बदमाशों का पुलिस ने शनिवार को चालान कर बागपत न्यायालय मे पेश किया।शुक्रवार को दरकावदा बिजवाड़ा नहर की पटरी पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमे पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए थे। जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार किया था।
चारों बदमाशों की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इमाम घोषित था। इनके कब्जे से पुलिस ने दो बाईक, चार तमंचे, चाकू, कारतूस व 15 मोबाईल बरामद किए। पुलिस ने अंकुर पुत्र हातम निवासी सिरसलगढ़, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी मुकीमपुरा, रिट्टू पुत्र हरपाल व सावन पुत्र जितेंद्र निवासी सिरसलगढ़ का चालान कर बागपत न्यायलय में पेश किया।

