Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रैपिड रेल के लिए 10 पिलर तैयार, तैयारी युद्धस्तर पर जारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल का शहर में तेजी से कार्य चल रहा है। परतापुर में जो भूमिगत पिलर बनाये जा रहे थे, उसमें 10 पिलर वर्तमान में जमीन से ऊपर आ गए हैं। पिलर भरने का कार्य जिस तेजी से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। परतापुर से बिजली बंबा बाइपास तक सड़क चौड़ीकरण कर दी गई है। बिजली बंबा बाइपास तिराहे से ओवर ब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य अब चलेगा।

एनसीआरटीसी के अधिकृत सूत्रों का कहना है कि परतापुर से फुटबाल चौराहे तक एलीवेटिड ट्रैक बनाने के लिए पिलर बनाये जा रहे हैं, जिसमें 10 पिलर वर्तमान में नींव तैयार होने के बाद जमीन से ऊपर आ गए हैं। भूमिगत करीब 25 फीट नीचे जमीन में पिलर का ग्राउंड बेस तैयार किया जाता है।

इसमें भी काफी लंबा समय लगता है, मगर यहां रात-दिन पिलर पर काम किया जा रहा है, जिसके बाद ही पिलर की मजबूती को देखते ऊपर को कार्य बढ़ रहा है। दिल्ली से मेरठ तक दो स्थानों को बांटकर कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक और दूसरे चरण में शताब्दीनगर से दुहाई तक निर्माण कार्य किया जा रहा है।

अब तक दुहाई से साहिबाबाद के बीच के प्राथमिक खंड पर वायडक्ट के फाउंडेशन के लिए 2500 से अधिक पाइल, 210 से अधिक पाइल कैप और 100 से ज्यादा पिलर बनकर तैयार हैं। इस खंड पर चार स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई का निर्माण भी जोरों पर है।

वायडक्ट के स्पैन के लॉन्चिंग का कार्य भी प्रगति पर है। एनसीआरटीसी ने दुहाई से शताब्दी नगर (मेरठ) के बीच के 33 किमी के हिस्से पर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब 82 किमी लंबे कॉरिडोर के 50 किमी से अधिक के हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img